धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने किया बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन

दैनिक अयोध्या टाइम्स आरिफ खाननकुड़।नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रहे मनमाने बिजली बिलों ने जनाक्रोश को जन्म दे दिया है। मंगलवार को बिलों में भारी बढ़ोतरी से आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाज़ी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, July 15, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स आरिफ खान
नकुड़।नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को आ रहे मनमाने बिजली बिलों ने जनाक्रोश को जन्म दे दिया है। मंगलवार को बिलों में भारी बढ़ोतरी से आक्रोशित महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शन कर रही मंजूर परवीन, एहसान, अनीशा, मोबिना, दिलशाद और गुलिस्ता, नूरजहां, परवीन आदि दर्जनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके घरों का मासिक बिजली बिल लगभग 1000 के आसपास आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद से 3000 से लेकर 46000 तक पहुंच गई है। कई उपभोक्ताओं के बिल तो उनके वार्षिक उपभोग से भी कई गुना अधिक बताए गए हैं। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को जी का जंजाल बताते हुए कहा कि यह न तो पारदर्शिता लाता है और न ही उपभोक्ताओं को राहत देता है। बल्कि आमजन के लिए आर्थिक बोझ बन चुका है। उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की कि इन बिलों की तुरंत जांच की जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही टीम मौके पर भेजी जाएगी और मामले की जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले