टेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारटेट के खिलाफ आरएसएम ने फूंका बिगुल, पीएम को भेजा ज्ञापन - रि-नीट परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न - अवैध गांजा परिवहन में सक्ती पुलिस की बड़ी सफलताः- एक करोड़ पैतालीस लाख मूल्य का 02 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त करने में मिली सफलता। - ठाकुरगंज प्रखंड में चल रहे सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आज तीसरा और अंतिम दिन - नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनता स्कूल में खिलाई क्रमिनाशक दवाई

नानौता के जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाईस्कूल में 376 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

संवाददाता / भरत अग्रवाल

सहारनपुर | सोमवार को स्कूल के प्रधानाचार्य रामभूल सिंह ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाकर कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास रुक जाता है। बच्चों के पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई जानी जरूरी हैं।

प्रबन्धक दिनेश सिंह पुंडीर ने कहा कि हर बच्चे को पेट की बीमारियों से बचने के लिए खाना खाने से पहले अपने हाथ साबुन के साफ करने चाहिए। फलों और खाने वाली चीजें हमेशा साफ करके खाएं। बच्चों को साफ-सफाई रखने, अच्छी तरह हाथ धोने के बारे में बताते हुए कहा कि अक्सर बच्चों में पेट की बीमारियां हो जाती है, जिससे पेट में कीड़े हो जाते हैं।

इससे एनीमिया, पेट में दर्द, थकावट, कमजोरी आदि होती है। एल्बेंडाजोल की गोली स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष में दो बार दी जाती है। ताकि बच्चा तंदरुस्त रहे। इस दौरान लक्की कुमार, संदीप कुमार, संजय सिंह, प्राची, खुशबू, रविशा, ऋतु, दीपा, शालूफ, नसरीन, नीलम, सुनीता, अल्का, प्रतिभा, सना, आरती, सोनिया तथा शबनम आदि रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले