बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

FBD के रक्तदान शिविर में 31 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान- आशीष रोहिला

नानोता/ सहारनपुर | स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और गर्मी के मौसम में जनपद में रक्त की आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आज जनपद क्षेत्र नानौता के गाँव चौरा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

नानोता/ सहारनपुर | स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और गर्मी के मौसम में जनपद में रक्त की आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा आज जनपद क्षेत्र नानौता के गाँव चौरा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 31 रक्तदाताओ, महिला एव पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तकरीबन 12 रक्तदाता स्वास्थ्य जाँच में अयोग्य पाए गए, जोकि रक्तदान करने से वंचित रहे।

यह रक्तदान शिविर इस गर्मी के समय में आयोजित किया गया। जिसमे लोगों का उत्साह देखने लायक़ है कि क्षेत्र का हर वर्ग रक्तदान जीवनदान जैसी समाज सेवा के लिए समर्पित है। ट्रस्ट के संरक्षक अश्वनी कुमार मित्तल ने बताया कि हमारा मिशन सहारनपुर को “100% स्वैच्छिक रक्तदान वाला जनपद” बनाना है। आज का शिविर इस दिशा में एक मजबूत कदम है।

शिविर संयोजक राहुल सिंह ने बताया कि रक्तदान करने से न तो शरीर कमजोर होता है, न ही कोई नुकसान होता है। यह एक पुण्य का काम है। एफ.बी.डी. समाज को रक्तदान करने के लिए एक दशक से रक्तदान जागरूकता अभियान चला रही है। रक्तदान वह महादान है जिसका कोई विकल्प नहीं। यह रक्त केवल मनुष्य के शरीर से मिल सकता है, फैक्ट्री से नहीं। रक्तदान शिविर में मनोज प्रधान, पंकज रोड़, बृजेश रोड़, प्रिन्स, रजत सम्राट, सागर,सुधीर, चंद्रपाल, अमित, धनसिंह, अंकित गौतम आदि ने भाग लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले