गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व: महापौर

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। नगर निगम द्वारा कुतुबशेर तिराहे पर आज एक कांवड़ यात्रा व्यवस्था कैंप का शुभारंभ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरी व कांवड़ संचालक सेवा संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला ने रिबन काटकर कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम द्वारा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 12, 2025

  • नगर निगम ने कुतुबशेर तिराहे पर किया कांवड़ यात्रा व्यवस्था कैंप का शुभारंभ

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा कुतुबशेर तिराहे पर आज एक कांवड़ यात्रा व्यवस्था कैंप का शुभारंभ किया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरी व कांवड़ संचालक सेवा संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला ने रिबन काटकर कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगम द्वारा एक स्वच्छता रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पार्षदों, शिविर संचालकों व अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व है। यह पर्व हमें एक दूसरे की संस्कृति और संस्कारों से भी अवगत कराता है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ शिविरों एवं कांवडियों को पथ प्रकाश, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल तथा शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम अधिकारी-कर्मचारी रात दिन जुटे है। हमारा प्रयास है कि कांवड़ यात्रा में किसी भी कांवड़ श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि निगम ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए एक नयी पहल की है। निगम नित नये आयाम स्थापित कर रहा है।
नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर सहारनपुर से गुजरने वाले कांवड़िए हमारी धरोहर है, हमारा कर्तव्य है कि उनकी सेवा-सुश्रूषा का ध्यान रखें। अपर नगरायुक्त/नोडल अधिकारी कांवड़ यात्रा मृत्युंजय ने कहा कि निगम द्वारा शुरु किया गया यह कैंप पूरी कांवड़ यात्रा तक क्रियाशील रहेगा। कांवड़ श्रद्धालु अपनी शिकायत के अलावा यहां फीडबैक भी दे सकते हैं। निगम की सभी कांवड़ सेवाओं के संचालन में कैंप की अहम भूमिका रहेगी। इस अवसर पर निगम द्वारा एक स्वच्छता रैली भी निकाली गयी। रैली को महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस के वार्डन, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के वालंटियर्स व निगम के कर्मचारियों के अलावा स्वच्छता का संदेश देते निगम के वाहन तथा फॉगिंग करती गाड़ियां भी शामिल रही। कार्यक्रम में निगम के सभी अधिकारी तथा उपसभापति मुकेश गक्खड़ सहित अनेक पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले