सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

यूपी-उत्तराखंड-हरियाणा-पंजाब के सैकड़ो पहलवानों ने दिखाया दम

सहारनपुर | रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बाबा लाल दास स्थित फुलवारी आश्रम में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल पिछले 70 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

सहारनपुर | रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बाबा लाल दास स्थित फुलवारी आश्रम में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। यह दंगल पिछले 70 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

दंगल में कुल सैकड़ो पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका हौसला बढ़ाया।गुरु जगमोहन भारद्वाज ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत गुरु घसीटू महाराज ने की थी। उनके बाद बनारसी पहलवान, फिर जगदीश पहलवान, बलजीत पहलवान और जसवंत पहलवान ने इसे आगे बढ़ाया। अब हम अपने गुरुजनों की परंपरा को निभा रहे हैं और हर साल यह आयोजन करवा रहे हैं।

दंगल में मुख्य रूप से जगमोहन उर्फ बॉबी पहलवान, संदीप पहलवान, विक्की पहलवान, सानू पहलवान, शिवम पहलवान, मनी वर्मा, आदित्य सैनी, सनी पहलवान, योगी पहलवान, बंटी पहलवान, हर्ष पहलवान, प्रदीप वर्मा, मुकेश गिरी आदि मौजूद रहें |

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले