झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुईझालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने किया वृक्षारोपण, मनुष्य का जीवन पेड़ पौधों पर निर्भर करता है: नक्षत्र पंवार

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारानसहारनपुर। ग्राम सभा टिपरा अमौली में पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा पेड़ लगाओ अभियान वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री विकास चौधरी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री नक्षत्र पंवार रहे, जिन्होंने पौधारोपण कर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, October 27, 2025

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर।
ग्राम सभा टिपरा अमौली में पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग द्वारा पेड़ लगाओ अभियान वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री विकास चौधरी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री नक्षत्र पंवार रहे, जिन्होंने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख नक्षत्र पंवार ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का जीवन पेड़ पौधों पर निर्भर करता है। वृक्ष न केवल हमें फल फूल,ओषधी,छाया देते है बल्कि सूख जाने पर ईंधन के रूप में भी काम आते है। ग्राम प्रधान विकास चौधरी ने कहा कोरोना काल में हम ऑक्सीजन के महत्व को समझ गए होंगें जो कि हमे पेड़ पौधों से ही प्राप्त होती है।

वृक्ष लगाकर केवल फोटो न खिंचवाए व प्रसार न करे बल्कि पौधे रोपित कर उन्हें बच्चों की तरह देखभाल कर परवरिश करें होमगार्ड बीओ श्री मनोज कुमार, पीसी श्री सुरेन्द्र कुमार एवं श्री प्रदीप कुमार सहित विभाग के कई जवान मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा ग्रामीणों को हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक करना था। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले