जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी - मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी - मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जैन इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया आत्मनिर्भरता का परिचय

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारानसहारनपुर । कस्बे में दिल्ली रोड पर पर स्थित जैन इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

वरदान, संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर ।
कस्बे में दिल्ली रोड पर पर स्थित जैन इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने अनुशासन, सेवा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के अंतिम दिन स्काउट-गाइड छात्रों द्वारा हैण्ड पुल, रंगोली और अन्य कलात्मक प्रस्तुतियाँ दी गईं। रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना जैसे संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विशेष आकर्षण का केंद्र बिना बर्तनों के स्वादिष्ट भोजन बनाना रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और नवाचार के साथ पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर श्री अनिल कुमार भारद्वाज ने किया।

प्रधानाचार्य श्री दीपक श्रीवाल ने स्काउट-गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सेवा-भाव और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। स्काउट प्रभारी श्री राजकुमार छोछलान ने राष्ट्रपति पुरस्कार एवं राज्य पुरस्कार की जानकारी देते हुए स्काउटिंग के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रेरणादायक पद्धति है, जो युवाओं में अनुशासन, परिश्रम और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करती है। समारोह में अंकुश जैन, प्रदीप कुमार, मोहित जैन, अजय कुमार, संजय गुप्ता, रविन्द्र, वीरेंद्र, मनीष, मुस्तफा, शिवम, कन्हैया, प्रियांशु, गौतम सहित अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और शिविर आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले