द्वारका में बाइक चोरी के बाद पुलिस का ढीला रवैया - 19 दिन बाद लौटा बेटा, पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं - खुटार रौतापुर पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत - PM मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘BJP नारी को नारा बनाना...’ - बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावीद्वारका में बाइक चोरी के बाद पुलिस का ढीला रवैया - 19 दिन बाद लौटा बेटा, पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं - खुटार रौतापुर पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत - PM मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘BJP नारी को नारा बनाना...’ - बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावी

ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित

कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, March 16, 2026

Blue Bird School organised annual results day

धर्मेन्द्र कुमार सहारनपुर । ब्लू बर्ड स्कूल, आनंद नगर में वार्षिक परिणाम दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ पवित्र क़ुरान के पाठ से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मिस मरिया और मिस रिया द्वारा किया गया। हर्षों उल्लास के इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती नीलोफर शम्सी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा हमारे शिक्षकगण दिन-रात मेहनत करके विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं बल्कि अच्छे संस्कार भी देते हैं। मैं उनके समर्पण और परिश्रम के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूँ। साथ ही अभिभावकों का भी आभार व्यक्त करती हूँ जो अपने बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा सहयोग करते हैं।

चेयरमैन डा॰ खालिद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रिय विद्यार्थियों, शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनना भी है। इसलिए हमें हमेशा मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अंत में स्कूल प्रबंधक मोहम्मद जमाल असलम ने इस अवसर पर अभिभावक और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा परिणाम दिवस विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी होता है। जो विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें पुरस्कार और प्रशंसा मिलती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

वहीं जिन विद्यार्थियों के अंक कम आते हैं, वे अपनी कमियों को समझकर आगे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार रहे  नर्सरी के छात्र  शहादत,  हुज़ैफ़ा,  इब्राहिम, एल.के.जी. के छात्र आफिया, रुबाब,  हसन, * यू.के.जी.ए के छात्र* आहाद,  हानिया,  हसन, यू.के.जी बी के छात्र  वालिया,  माहिरा, आरिश, कक्षा 1 ए के छात्र  अमायरा, आफिया,  ज़ुनैरा,
कक्षा 1 बी के छात्र  हसनैन,   उज़ैफ़,   शहादान,
कक्षा 2 ए के छात्र रायना,   फ़ैज़ा,   मरयम,
कक्षा 2 बी के छात्र अहमद, समीउल्लाह, अली
कक्षा 3 ए के छात्र  मायरा,  इनाया,मदीहा, कक्षा 3 बी के छात्र  हुसैन,   मुस्तफा,   हस्स कक्षा 4 के छात्र ज़ारा,  फैज, सूफिया, कक्षा 5 के छात्र अरहान, असमी, शायन, कक्षा 6 के छात्र एजमी, इकरा,फ़क़ी कक्षा 7 के छात्र  वालिया, आयशा, सामी, इंशा कक्षा 8 के छात्र सिड्रा, खादीजा,फातिमा,

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले