धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

सीएम ग्रिड योजना सहारनपुर का कार्य कर रही कंपनी ब्लैक लिस्ट

मानत राशि जब्त कर अनुबंध भी किया गया निरस्त, नागरिक सुरक्षा एवं यातायात को गंभीर खतरा उत्पन्न करने पर एफआईआर के निर्देश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

सहारनपुर। नगर निगम ने सीएम ग्रिड फेज-1 योजनान्तर्गत जिलाधिकारी कार्यालय से थाना सदर होते हुए सिविल कोर्ट तक सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी डीएवी कन्स. प्रा.लि. का अनुबंध समाप्त करते हुए जमानत जब्त कर कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। नागरिक सुरक्षा एवं यातायात को गंभीर रूप से खतरा उत्पन्न करने पर एफआईआर के भी निर्देश दिए गए हैं।
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने निरीक्षण के दौरान बार-बार निर्माण कार्य कर रही कंपनी को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कंपनी द्वारा निगम के साथ किये गए अनुबंध के अनुरुप कार्य न कर लगातार नियम विरुद्ध कार्य किया गया।

यहां तक कि अर्थदण्ड लगाने के बाद भी कंपनी ने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त था। उसीके परिणाम स्वरुप आज नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निर्माण कार्य कर रही डीएवी कन्स. प्रा.लि. कंपनी का अनुबंध समाप्त कर उसे ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की गयी है।

मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा दिए गए आदेशों का अनुपालन न करने, अनुबंध अनुसार योजना में प्रगति प्राप्त न करने, जनमानस को असुविधा पहुंचाने,नागरिक सुरक्षा एवं यातायात को गंभीर रूप से खतरा उत्पन्न करने ,अर्थदण्ड आरोपित करने के उपरांत भी कार्यशैली में कोई सुधार न करने, कांवड़ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न करने तथा कार्य को स्थल पर बार-बार बंद रखने के कारण उक्त कंपनी का अनुबंध समाप्त करते हुए जमानत राशि जब्त कर कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले