चोरों के हौंसले बुलंद आए दिन ट्यूबवेल पर रखें ट्रांसफार्मरों को बना रहे अपना निशाना - पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुरगंज में वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन - प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्माचोरों के हौंसले बुलंद आए दिन ट्यूबवेल पर रखें ट्रांसफार्मरों को बना रहे अपना निशाना - पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - पूरनपुर प्रेस क्लब रजि. की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। - विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुरगंज में वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन - प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा

मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया, पार्श्वनाथ भगवान को चढ़ाया गया 23 किलो का निर्वाण लाडू

वरदान, प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारानसहारनपुर । जैन समाज कार्यकारिणी समिति रामपुर के तत्वावधान में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का 2802वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल प्राचीन जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

वरदान, प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
सहारनपुर ।
जैन समाज कार्यकारिणी समिति रामपुर के तत्वावधान में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का 2802वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल प्राचीन जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर विधिवत अभिषेक व शांतिधारा की गई।

शांतिधारा करने का सौभाग्य विद्यासागर मनोज कुमार जैन को प्राप्त हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। मंदिर को आकर्षक व भव्य रूप से सजाया गया। भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर 23 किलो का निर्वाण लाडू अर्पित किया। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की गई।

मान्यता है कि मोक्ष सप्तमी पर्व के दिन भगवान पार्श्वनाथ को झारखंड स्थित सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर के सवर्णभद्र कूट से निर्वाण प्राप्त हुआ था। शाम को संगीतमय आरती, श्री कल्याण मंदिर स्तोत्र और दीप अर्चना के आयोजन के साथ महोत्सव का समापन किया गया।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, विद्यासागर जैन, राकेश जैन, शशांक जैन, संजय जैन, अशुंल जैन, अभिषेक जैन, अतुल जैन, प्रशांत जैन, अनुराग जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले