धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

दान पात्र का ताला तोड़कर चोरों ने रुपए उड़ाए

आरिफ खाननकुड। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में बीती रात्री श्री गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर लगे दान पात्र से अज्ञात चोरों ने उसमें रखी दान राशि को चुरा कर फरार हो गए।म्हाड़ी के भगत मुकेश कुमार ने बताया कि बीती रात म्हाड़ी पर लगी लाइट नहीं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

आरिफ खान
नकुड।
थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर में बीती रात्री श्री गोगा जाहरवीर की म्हाड़ी पर लगे दान पात्र से अज्ञात चोरों ने उसमें रखी दान राशि को चुरा कर फरार हो गए।म्हाड़ी के भगत मुकेश कुमार ने बताया कि बीती रात म्हाड़ी पर लगी लाइट नहीं जल रही हैं।

उसने पास जाकर देखा तो म्हाड़ी पर लगे दान पात्र का ताला टूटा हुआ था और उसमे रखी लगभग ₹8000 की धनराशि भी गायब थी,मुकेश ने बताया कि इससे पहले भी दो बार इस प्रकार की चोरी की घटनाएं हो चुकी है परंतु इस बार की चोरी में विशेष बात यह है कि चोर ने पहले लगभग 8 फिट ऊपर लगी लाइट को बंद किया जिसके बाद दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चुराई गई है।

घटना के बाद उन्होंने ग्राम वासियों, पूर्व प्रधान योगेश कुमार,राकेश शर्मा,सोनू शर्मा,रवि पांचाल राजपाल कश्यप,मोहनलाल शर्मा,पहल सिंह, विनोद राणा आदि के साथ एकत्र होकर थाना नकुड़ में प्रार्थना पत्र देकर जल्द से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय श्री जाहरवीर गोगा जी की यात्राएं चल रही है ऐसे समय में यह घटना होना बहुत ही चिंतनीय है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले