सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलनसोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा - लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन - बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन

नौरंगपुर में बलवे के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार किए बरामद

संवाददाता रामपुर मनिहारान सहारनपुर । पुलिस ने बलवा करने के चार आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाठी, डंडे, तलवार व दाव बरामद किया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया है।पुलिस द्वारा दी गयी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, November 6, 2025

संवाददाता रामपुर मनिहारान
सहारनपुर ।
पुलिस ने बलवा करने के चार आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लाठी, डंडे, तलवार व दाव बरामद किया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बीती रात मंगलवार को पीआरवी द्वारा पुलिस को दी गई ।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार गाँव नौरंगपुर में पहुंचे तो देखा कि ग्रामीण बाग की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति को संदिग्ध बताकर पकड़ने का प्रयास कर रहे थे जिसे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सुरक्षा समिति की मदद से अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर बलवा करने वाले बृजपाल उर्फ बिरजा आदि सहित 13 ग्रामीणों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक की टीम ने उपरोक्त बलवा करने वाले ब्रिजपाल उर्फ बिरजा पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम नौरंगपुर,साहिल पुत्र ब्रजाल, राजन पुत्र जोगेंद्र, राधा पुत्र गोमा निवासीगण ग्राम नौरंगपुर चार वांछित अभियुक्तों को गाँव से ही गिरफ्तार किया गया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी डंडा, तलवार सहित दाव आदि बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले