सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

“ग्रामीण उद्यमिता को मिला बढ़ावा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता अभियान”

सहारनपुर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), माटकी झरौली, में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार, उद्यमिता विकास एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, February 5, 2026

“Rural entrepreneurship gets a boost, Khadi Village Industries Board's awareness campaign”

सहारनपुर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), माटकी झरौली, में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार, उद्यमिता विकास एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग न केवल रोजगार का सशक्त माध्यम है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया तथा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न ऋण, अनुदान एवं प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी। एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं यदि सही मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्राप्त करें तो वे सफल उद्यमी बन सकती हैं। उन्होंने एनआरएलएम के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग की जानकारी भी साझा की। आरसेटी निदेशक दीपक कुमार ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आरसेटी द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत बैंक ऋण से जोड़कर प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

अग्रणी बैंक कार्यालय से वित्तीय साक्षरता केंद्र के प्रभारी मोहम्मद सैय्यद शान हुसैन ने वित्तीय साक्षरता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बैंकिंग, बचत, बीमा, डिजिटल लेन-देन एवं ऋण प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अभिषेक अलेरिया, कनिष्ठ सहायक अभिषेक मिश्रा , कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार चौबे संकाय सदस्य नेहा जिंदल एवं कार्यक्रम सहायक सरनजीत कौर द्वारा भी विभागीय योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 70 ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एफएलसी आरपी प्रशिक्षण के अंतर्गत 24 प्रशिक्षुओं को टूलकिट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह प्रशिक्षु आगे चलकर गांव-गांव जाकर ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन संकाय सदस्य अमित कुमार चौबे द्वारा किया गया और ग्रामीणों को स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले