स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

भकुसा प्राथमिक विद्यालय का रास्ता कीचड़ में तब्दील

खराब मार्ग और गंदगी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, July 31, 2026

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा वजीर आलम खां के गांव भकुसा स्थित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता इन दिनों बच्चों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। विद्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है, वहीं परिसर की बदहाल साफ-सफाई ने अभिभावकों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

कीचड़ में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग

ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय तक जाने वाला मुख्य मार्ग बरसात के कारण पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुका है। स्थिति इतनी खराब है कि सड़क और नाली के बीच का फर्क समझ पाना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय छोटे-छोटे बच्चों के फिसलकर गिरने और कपड़े गंदे होने की घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बजाय घर पर ही रोकने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार

मार्ग की खस्ताहाली के अलावा प्राथमिक विद्यालय परिसर और उसके आसपास की साफ-सफाई व्यवस्था भी बेहद संतोषजनक पाई गई है। विद्यालय परिसर में जगह-जगह लंबी घास उगी हुई है और नियमित सफाई न होने के कारण पूरा परिसर अव्यवस्थित नजर आता है। गंदगी और झाड़ियों के कारण बच्चों की सेहत और सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत और विद्यालय परिसर की नियमित सफाई नहीं कराई गई, तो छोटे बच्चों का स्कूल जाना और भी मुश्किल हो जाएगा।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कराकर और विद्यालय परिसर की सफाई करवाकर बच्चों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित किया जाए।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले