लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकलोहिया अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात की मौत, - राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल - किशनपुर हरिपुर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होगी डाक कांवड़ - स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, ‘ट्रस्ट भंग करने’ की मांग

'ED पार्टी' के संरक्षण में हो रही प्रभु श्री राम के दान पात्र में डकैती: संजय सिंह का बड़ा हमला

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, June 19, 2026

संवाददाता आशीष कश्यप, लखनऊ।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य के खिलाफ अयोध्या के राम जन्मभूमि थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट को तुरंत भंग करने की मांग की है।

प्रमाण मौजूद, फिर भी गिरफ्तारी क्यों नहीं?

सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में एक ‘ED पार्टी’ सक्रिय है, जो विपक्ष के खिलाफ तो तुरंत जांच एजेंसियां भेज देती है, लेकिन प्रभु श्री राम के नाम पर हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार पर पूरी तरह मौन है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और आरोपियों के बयानों जैसे ठोस सबूत मौजूद हैं, तो चंपत राय और अन्य मुख्य आरोपी खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? उन्होंने कहा कि यह ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ अब एक क्षण भी पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुका है।

जमीन घोटालों का किया जिक्र

संजय सिंह ने 2021 के जमीन घोटाले का भी जिक्र किया, जिसमें 2 करोड़ की जमीन को महज 5 मिनट में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदे जाने का आरोप है। इसके अलावा, महंत मुरलीदास और सुल्तान अंसारी प्रकरण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राम के नाम पर दानदाताओं की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है। उन्होंने बीजेपी नेताओं और संतों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का भी समर्थन करते हुए कहा कि अब तो सरकार के अपने लोग भी इस भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं।

16 अगस्त से ‘अगस्त क्रांति’ पदयात्रा

प्रेस वार्ता के अंत में संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की। पार्टी अब छठे चरण की पदयात्रा शुरू करने जा रही है, जो 16 से 23 अगस्त तक आजमगढ़ से जौनपुर तक चलेगी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले