​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सहरसा से राजदीप कुमार का चयन

राजदीप ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बाद भी अपने जोश जुनून और काबिलियत के बल पर अंडर - 14 आयु वर्ग में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 1, 2025

Rajdeep Kumar from Saharsa selected for National Athletics Competition

अजय कुमार सहरसा। 1 से 4 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 69 में राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्कूली प्रतियोगिता के लिए सहरसा से सोनबरसा क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय गोदराम के राजदीप कुमार का चयन किया गया है।जिला एथलेटिक संघ के सचिव सह एथलेटिक्स के राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी रोशन सिंह धोनी ने जानकारी देते हुए कहा कि राजदीप सोनबरसा ब्लॉक के गोदराम मध्य विद्यालय के वर्ग आठ का छात्र है।

राजदीप ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बाद भी अपने जोश जुनून और काबिलियत के बल पर अंडर – 14 आयु वर्ग में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया।राजदीप के पिता पोलाय मंडल भी अपने बच्चों की इस सफलता पर काफी खुश है।रोशन सिंह धोनी ने बताया कि राजदीप पिछले दिनों पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। राजदीप काफी होनहार लड़का है हम लोग यथासंभव आगे उसे अच्छा प्रशिक्षण देने व दिलाने का प्रयास करेंगे।

राजदीप के इस सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में जिस तरह सहरसा के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय फलक पर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है।निश्चित ही आगामी दिनों में सहरसा बिहार के खेल के क्षेत्र में गिने चुने जिलों में शुमार होगा ।हम राजदीप के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। और जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें यथासंभव आगे मदद भी करेंगे। राजदीप के इस सफलता पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह ने बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले