रायबरेली ब्यूरो।। शौर्य एवं पराक्रम का प्रतीक कारगिल दिवस के अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने शहीद स्मारक मुंशीगंज में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अपिर्त कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मध्य 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था, जिसमें भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा, इस युद्ध में पाकिस्तान की बुरी तरह हार हुई और भारतीय जवानों की बहादुरी ने इतिहास रच दिया, कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में हम सब उन्हंे श्रद्धासुमन अपिर्त करते है।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल का युद्ध जिस विपरीत परिस्थितियों में भारतीय जवानों ने लड़ा उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वह कम है, आज भी पाकिस्तान कारगिल की मार याद करके तड़प उठता है, भारतीय जवानों ने कारगिल की पहाड़ियों से न सिर्फ दुश्मनों को खदेड़ा, बल्कि अपने पराक्रम से देश का मान-सम्मान बढ़ाया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान की करारी हार हुई थी और देश के जवानों ने बर्फ से ढ़की पर्वत की चोटी पर जिस बहादुरी और साहस से युद्ध लड़ा वह इतिहास में दर्ज हो गया, पाकिस्तान के छल का जवाब भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से दिया उसे पूरे विश्व ने देखा, पाकिस्तान कारगिल युद्ध की हार और अपमान से अभी तक उभर नहीं पाया, कारगिल विजय दिवस पर जनपद के सभी ब्लाकों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अपिर्त की गई।
इस अवसर पर निमर्ल शुक्ल, अनिल मिश्रा, शिवानंद मौयार्, अजीत सिंह, नौशाद खतीब, राहुल बाजपेयी, आयुष द्विवेदी, सूयर् कुमार बाजपेयी, सवोर्त्तम मिश्रा, मनोज मिश्रा, अमित मिश्रा, शिव बाबू शुक्ला, कमल कुमार त्रिवेदी, शिव नारायन मिश्रा, सुमित कुमार, नितिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।







