जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई। - प्रदेश मंत्री नवीन अग्रवाल तथा जिला संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खंडेलवाल की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपे। - मॉडिफाइड साइलेन्सर के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान - विनोद राय की माताजी के ब्रह्मभोज में जुटे शुभचिंतक, अजीम आलम और दुर्गेश राय ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन - रमनगरा क्षेत्र में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत चला सफाई अभियान।

रोडवेज बस की हुई डम्पर से भिड़ंत, बस चालक की दर्दनाक मौत

रायबरेली ब्यूरो।शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित रतापुर चौराहे के नजदीक रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे बस चालक की मौत हो गई व कई सवारियां घायल हो गई। जानकारी के अनुसार लखनऊ से प्रयागराज जा रही प्रयाग डिपो की सवारियों से भरी रोडवेज

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

रायबरेली ब्यूरो।शहर के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित रतापुर चौराहे के नजदीक रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे बस चालक की मौत हो गई व कई सवारियां घायल हो गई। जानकारी के अनुसार लखनऊ से प्रयागराज जा रही प्रयाग डिपो की सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई।

जोरदार टक्कर से बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और चालक अंजनी कुमार शुक्ला (निवासी प्रयागराज) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। बताते है कि तेज गति से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी।

जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। यात्री दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। स्थानीय पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले