जनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफरजनसुरक्षा की दिशा में एक कदम: ढकिया पुलिस चौकी का हुआ भव्य उद्घाटन - सोना खरीद पर सख्ती, बुलियन बिक्री रोकने को प्रशासन सक्रिय - चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का नारियल तोड़कर भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ। - अयोध्या टाइम्स की खबर का हुआ असर - जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, कई राउंड फायरिंग से चार घायल,तीन जिला अस्पताल रेफर

कानपुर इस्कॉन में श्री राधा रानी प्राकट्य भव्य उत्सव पर साक्षी बनेंगे भक्तगण

भक्ति शिक्षा का जीवंत पाठ बनेगा इस्कॉन कानपुर का राधाष्टमी महोत्सव, राधा रानी के जीवन से सीख — सेवा,समर्पण और प्रेम का संदेश, आध्यात्मिक शिक्षा से जुड़ेंगे भक्त, मिलेगा भक्ति मार्ग का वास्तविक अनुभव।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, August 31, 2025

Radhastami festival of ISKCON Kanpur will become a live lesson of devotional education

संवाददाता। हरिओम द्विवेदी रविवार कानपुर। मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में आज रविवार को राधा रानी के प्राकट्य उत्सव राधाष्टमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 4:30 बजे मंगला आरती से हुआ। इसके पश्चात रत्नजड़ित पोशाक,सुगंधित पुष्पों और विशेष अलंकारों से सुसज्जित श्री श्री राधा माधव के आकर्षक दर्शन भक्त लाभान्वित होंगे।

विशेष अतिथि इस्कॉन उज्जैन से आए श्रीमान चित्तहरि कृष्ण प्रभु ने राधा रानी के गोपनीय तत्व पर कथा का श्रवण पान कराया जाएगा। सुबह 10:30 बजे 108 चांदी के कलशों से श्री श्री राधा माधव का दिव्य अभिषेक संपन्न होगा। पूरे दिन भजन, कीर्तन और वैष्णव गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान होगा।

मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने सभी कानपुरवासियों को इस दिव्य महोत्सव में सम्मिलित होकर राधा रानी की कृपा प्राप्त करने का आमंत्रण दिया। उत्सव में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट प्रसाद का लाभ प्राप्त होगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले