गलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायलगलगलिया बाजार में भीषण अग्निकांड, कई दुकानें जलकर खाक - सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों की रसीद संभालकर रखें: अहमद हुसैन - औचक निरीक्षण में गायब मिले 147 कर्मचारियों पर गिरी गाज - एबीवीपी अवध प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न: अश्वनी मौर्य बने लखनऊ ग्रामीण के विभाग संगठन मंत्री - किशनगंज में भीषण सड़क हादसा: 8 घायल

डॉ0 रूपेश कुमार ने मण्डलायुक्त सहारनपुर का किया कार्यभार ग्रहण

जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता - मण्डलायुक्त

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

Priority is to implement public welfare schemes on the ground - Divisional Commissioner

सहारनपुर । जनपद के नवागत मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने मंडलायुक्त सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम और पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन लिमिटेड में प्रबंधक निदेशक का दायित्व भी संभाल रहे थे। उन्होने लखनऊ सहित गाजीपुर, आगरा, कन्नौज, ललितपुर एवं प्रतापगढ आदि कई जिलों में अपनी सेवाएं दी है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना प्राथमिकता रहेगी। शासन के विकास एवं प्राथमिकता युक्त कार्यों को प्रगति पर ले जाना मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों में सर्वाेच्चता लाना उनकी प्राथमिकता होगी।

सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी एवं बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जनपद में चल रही विकास संबंधी परियोजनाओं में ओर अधिक तेजी लाई जायेगी।

किसानों, ग्रामीणों, वृद्धों, दिव्यांजनों तथा समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ तीव्र गति से पात्रों तक पंहुचाया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करते समय जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले