स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसलास्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा - राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक - लापता मानसिक रूप से मंदित बालिका 17 घंटे बाद सकुशल बरामद,झाड़ियों के पास बैठी मिली - कौशल विकास में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर योगी सरकार का जोर - 2019 के बहुचर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड में आया फैसला

नगर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, जय हिंदुस्तान कमेटी और जय हिंद कमेटी ने चुनी नई कार्यकारिणी

तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, August 1, 2026

फर्रुखाबाद: जनपद के कस्बा नवाबगंज में आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार शाम नगर में देश भक्ति से ओत-प्रोत माहौल के बीच ‘जय हिंदुस्तान कमेटी’ और ‘जय हिंद कमेटी’ की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में दोनों समितियों ने सर्वसम्मति से नए अध्यक्षों का चयन करने के साथ ही इस वर्ष की तिरंगा यात्रा को बेहद भव्य और आकर्षक रूप देने की रणनीति तैयार की।

नए नेतृत्व का चयन: बैठकों में सर्वसम्मति से *रोहित राजपूत* को ‘जय हिंदुस्तान कमेटी’ का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं ‘जय हिंद कमेटी’ की कमान नगर की जानी-मानी समाजसेवी मीना किन्नर को सौंपी गई। दोनों कमेटियों में नए नेतृत्व के चयन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।

भव्य होगी इस बार की तिरंगा यात्रा: आयोजकों ने बैठक में रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष की तिरंगा यात्रा को पिछले सभी वर्षों से अधिक भव्य, अनुशासित और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाएगा। यात्रा में नए स्वरूप और विशेष देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी, जिसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बैठक के दौरान दोनों समितियों के संस्थापक, पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले