धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की — सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश

प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में बाढ़ से निपटने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू और प्रभावी रूप से

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस सभागार में बाढ़ से निपटने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू और प्रभावी रूप से बनाए रखने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्रों पर भोजन, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी उपजिलाधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की सघन निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम को राहत केन्द्रों में सफाई कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया। उन्होंने बाढ़ राहत केन्द्रों पर पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट्स की नियमित सफाई तथा सैक्सन मशीन से नियमित अंतराल पर टैंक खाली कराने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सकों की टीम की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलापूर्ति अधिकारी को बाढ़ राहत केन्द्रों में भोजन और पानी की समय पर आपूर्ति कराए जाने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) को सभी बाढ़ राहत केन्द्रों पर शिफ्टवार स्थायी रूप से अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए भूसा-चारा, फंसे हुए लोगों के लिए फूड पैकेट और पानी की आपूर्ति, सम्पर्क कटे गांवों में सूखा राशन पहुंचाने और राहत शिविरों पर 24×7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारीगण एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले