छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका - Modi Cabinet ने ले लिये बड़े फैसले, किसानों और नौजवानों को दे डाली बड़ी सौगात, विकास की रफ्तार भी होगी और तेज - ECI का बड़ा फैसला: Delhi, Punjab समेत 4 राज्यों में वोटर लिस्ट की समय-सीमा बढ़ी - Mamata Banerjee का BJP पर तीखा प्रहार, आप चाहते हैं मुझे Heart Attack आए, पर मैं आपका अंत देखूंगी - सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’'

शिवकुटी के मेले में उमड़ी आस्था की भीड़

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी प्रयागराज । आज दिन शुक्रवार को शिव कुटी का मेला सूरजकुंड से लेकर जॉनसेन गंज चौराहे तक लगा। शिव कुटी मेला एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है जो मुख्य रूप से प्रयागराज के निकट स्थित शिव कुटी में आयोजित होता

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, October 29, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज । आज दिन शुक्रवार को शिव कुटी का मेला सूरजकुंड से लेकर जॉनसेन गंज चौराहे तक लगा। शिव कुटी मेला एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है जो मुख्य रूप से प्रयागराज के निकट स्थित शिव कुटी में आयोजित होता है जिसमें बुद्धेश्वर महादेव और कोटेश्वर महादेव जैसे शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और अनुष्ठान किए जाते हैं।
मुख्य रूप से शिवकुटी का मेला तेलियरगंज में लगता है लेकिन सूरजकुंड में शिव मंदिर होने के कारण यहां भी शिव कुटी का मेला लगता है महिलाएं सुबह से शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार रुद्राभिषेक आरती ग्यारह हजार दीपों से और सूर्य देवता का पूजन अर्चन भी किया जाता है जो भक्तों की आस्था को और गहराता है। मेले में तरह-तरह के खाने-पीने के स्टाल लगे हुए थे महिलाएं चाट और फास्ट फ्रूट पर विशेष ध्यान दे रही थी वही बच्चे गुब्बारे खिलौने खरीद रहे थे बच्चों के खेलने के लिए लकड़ी के फर्नीचर बच्चों को विशेष आकर्षित कर रहे थे हुलसा बेलना भगवान को विराजमान करने के लिए मंदिर मेज कुर्सी की खूब खरीदारी हो रही थी खाजा बुंदिया अनरसे भी खूब बिके बच्चे अपने मनपसंद के झूले पर एंजॉय कर रहे थे। पंडित दिगंबर नाथ त्रिपाठी नेम यादव गौरी शंकर वर्मा बड़ा ताजिया कमेटी के सचिव इमरान खान सुशांत केसरवानी मूसाब खान अकरम शगुन आदि समाजसेवी मेले में शामिल हुए कोतवाली सूरजकुंड की पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले