दर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोरदर्जनों गांवों में बिजली गुल, 18 घंटे सप्लाई का वादा हुआ फेल - चारमार गांव में शराबबंदी के लिए ग्रामीणों का मोर्चा: थाना प्रभारी से सहयोग और कार्रवाई की गुहार - सड़क किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप; शिनाख्त में जुटी घरघोड़ा पुलिस - अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा खान बनीं उप्र अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, पदभार ग्रहण करते ही समर्थकों में उत्साह - मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर

संगठन की मजबूती को लेकर व्यापार मंडल की गोष्ठी सम्पन्न, सदस्यता अभियान चलाने पर जोर

प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी प्रयागराज । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, आदर्श महिला व्यापार मंडल, एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की एक संयुक्त गोष्ठी आज जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक जिला उपाध्यक्ष पी. के. श्रीवास्तव के कार्यालय पर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

प्रयागराज ब्यूरो बृजेश केसरवानी

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, आदर्श महिला व्यापार मंडल, एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की एक संयुक्त गोष्ठी आज जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक जिला उपाध्यक्ष पी. के. श्रीवास्तव के कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

गोष्ठी में संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिले एवं महानगर स्तर पर बाजारवार डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा तथा उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान कराने का कार्य बाजार और जिला स्तर के पदाधिकारी करेंगे।

गोष्ठी का संचालन नीरज जायसवाल, अध्यक्ष – सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उसे सशक्त बनाएं।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से पदाधिकारी राजेन्द्र केसरवानी – जिलाध्यक्ष, गंगापार भोलानाथ केसरवानी ‘पप्पू’ ,जिला महामंत्रीचंद्र प्रकाश केशरी जिलाध्यक्ष, यमुनापार, शंकरलाल केशरवानी ‘मधुकर’ – जिला महामंत्री, यमुनापार, रजनी त्रिपाठी – मंडल प्रभारी, आदर्श महिला व्यापार मंडल, भावना त्रिपाठी – जिला अध्यक्ष, आदर्श महिला व्यापार मंडल, स्वाति निरखी – महानगर अध्यक्ष, मुकेश कनौजिया – अध्यक्ष, सदर बाजार व्यापार मंडल राजेश श्रीवास्तव एवं सोनी कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले