​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर गाँव के प्रफुल्ल सिन्हा बने आकाशवाणी केंद्र वाराणसी के उपनिदेशक कार्यक्रम

प्रफुल्ल सिन्हा को प्रसार भारती प्रोग्राम सर्विसेज के अंतर्गत असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रोग्राम के पद पर पद्दोन्नत किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 28, 2025

Prafull Sinha of Alipur village under Bind police station area of ​​Nalanda district has been appointed as the Deputy Director of Programmes at All India Radio Centre, Varanasi.

नालंदा। जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जमसारी पंचायत के अलीपुर गाँव निवासी प्रफुल्ल सिन्हा को प्रसार भारती प्रोग्राम सर्विसेज के अंतर्गत असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रोग्राम के पद पर पद्दोन्नत किया गया है. आकाशवाणी केंद्र वाराणसी के उपनिदेशक कार्यक्रम बनाये गए प्रफुल्ल सिन्हा अलीपुर गाँव निवासी रिटायर्ड इंजीनियर चंद्र भूषण सिन्हा के छोटे सुपुत्र हैं. प्रफुल्ल सिन्हा की आरंभिक शिक्षा अलीपुर के प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई थी.

उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक के साथ मीडिया प्रबंधन में पी जी पी एम एम की डिग्री इंटरनेशलन स्कूल ऑफ बिजनेस एन्ड मीडिया संस्था नोएडा से और देश के प्रतिष्ठित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में परास्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की. यू जी सी द्वारा होने वाली यू जी सी नेट परीक्षा में उन्होंने लगातार 4 बार जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप प्राप्त किया. वर्ष 2013 में प्रसार भारती द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रकिया द्वारा इनका चयन किया गया और वर्ष 2015 में इनकी पहली नियुक्ति आकाशवाणी शिमला में कार्यक्रम अधिशासी के पद पर हुई.

2019 में इनका स्थानांतरण आकाशवाणी शिमला से आकाशवाणी वाराणसी कर दिया गया जहां पर ये अपनी सेवाएं दे रहे थे. कल दिनांक 27 नवम्बर 2015 को प्रसार भारती द्वारा पदोन्नति की घोषणा की गई. बचपन से ही मेधावी रहे प्रफुल्ल सिन्हा को प्रसार भारती प्रोग्राम सर्विसेज द्वारा असिस्टेन्ट डायरेक्टर प्रोग्राम बनाये जाने पर इलाके में हर्ष का माहौल है. प्रफुल्ल सिन्हा ने अपने पदोन्नति को अपने माता पिता और गाँव वालों के आशीर्वाद का परिणाम बताया है.

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले