नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं - बागेश्वर बाबा की कथा का शंखनाद 15 से - सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नशामुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ किया - स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में बहन पूनम सिंह ने किया भव्य सम्मान व बांटे कंबल - राम जाने..! कब कैसे कौन रोकेगा सदर की गदर ?नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं - बागेश्वर बाबा की कथा का शंखनाद 15 से - सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में नशामुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ किया - स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में बहन पूनम सिंह ने किया भव्य सम्मान व बांटे कंबल - राम जाने..! कब कैसे कौन रोकेगा सदर की गदर ?

स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में बहन पूनम सिंह ने किया भव्य सम्मान व बांटे कंबल

कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह ने गणमान्य व्यक्तियों को किया सम्मानित, सैकड़ो जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 13, 2026

Poonam Singh gave a grand tribute and distributed blankets in memory of the late Akhilesh Singh.

रायबरेली ब्यूरो। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की स्मृति में आज उनकी छोटी बहन व कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने गणमान्य लोगों को सम्मानित किया साथ ही सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किया। राही विकासखण्ड के लोधवारी ग्राम पंचायत में पूनम सिंह ने निस्वार्थ सेवाभाव से समाज को संगठित करने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने वाले लोगों को शॉल पहनाया और प्रशस्ति पत्र भी दिया।

साथ ही इस अवसर पर सैकड़ों दिव्यांग जनों व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित करते हुए समाजसेवा के कार्य को और गति प्रदान की। इस मौके पर पूनम सिंह ने कहा कि समाज सेवा करना उनके परिवार की पुरानी परंपरा रही है। उनके पिता ठाकुर धुन्नी सिंह कोई राजनीतिक व्यक्ति नही थे लेकिन उनके समय में भी उनके परिवार के लोगों ने आम जनमानस के हितों के लिये बहुत कार्य किया।

उन्होंने कहा कि इस परंपरा को उनके बड़े भाई सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह ने भी जनता के बीच 25 साल लगातार विधायक रहकर सेवा की। आम लोगों के साथ जुड़ाव रखा। मेरी भी यही लक्ष्य है कि मैं अपने परिवार की समाजसेवा करने की परंपरा को आगे बढाती रहूं। इस दौरान पूनम सिंह द्वारा रामशंकर, रविन्द्र नाई, कृष्ण वीर सिंह, सोनू सिंह, गंगा राम पासी, गंगा त्रिपाठी, मनोज कुमार द्विवेदी, रोहित यादव, श्रीकांत मिश्रा, मंशा राम यादव, राहुल सिंह बब्बन,अचल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, देवी नारायण मिश्रा जंगली महाराज, राम विलास सिंह रिटायर्ड फौजी, 106 साल की वृद्धा शांति द्विवेदी, महादेव नेता, मंशा राम, अन्नू द्विवेदी, वेदराम बीडीसी उत्कृष्ट कार्य के लिये इन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान मंच संचालन अध्यापक किरीटि भूषण सिंह ने किया। इस दौरान शालिनी सिंह, शिवानी अग्रहरि, अवनी जायसवाल, दामिनी पासवान, अंजली यादव, प्रदीप सोनकर, आमीन पठान, एडवोकेट संदीप मिश्रा, कुलदीप शर्मा, सुमित सिंह, संदीप, गोलू सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले