जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी - मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन - ब्लू बर्ड स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस आयोजित - नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी - मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह - विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

80 वर्षीय बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, फ़िलहाल अभी तक शिनाख्त नहीं

पुलिस ने बुजुर्ग के घरवालों की तलाश कर रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 14, 2025

Police are searching for the elderly man's family members.

गाजियाबाद (सोमेश शर्मा,मोदीनगर,संवाददाता)

गाजियाबाद । निवाड़ी नहर पुल से शुक्रवार दोपहर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो किलोमीटर दूर से नहर से निकाल लिया। पुलिस ने बुजुर्ग के घरवालों की तलाश कर रही है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बुजुर्ग निवाड़ी नहर पुल पर पहुंचे। इसी बीच उन्होने नहर में छलांग लगा दी।

छलांग लगाते हुए वहां पर खडे़ लोगों ने शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में गोताखोरों की मदद से बुजुर्ग की तलाश शुरु कराई। एसीपी ने बताया कि दो किलोमीटर दूर गांव पैंगा के सामने से नहर से बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया और स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 80 वर्ष है और अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। उन्होने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि गृह क्लेश के चलते बुजुर्ग ने आत्महत्या की है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले