सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में राष्ट्रपति सहित सात प्रमुख संस्थाओं को भेजा गया ज्ञापन - ऑपरेशन में देरी से गर्भ में नवजात की मौत होने का गंभीर आरोप। - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, सीएम डैशबोर्ड कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। - लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू - 23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओसोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री के मामले में राष्ट्रपति सहित सात प्रमुख संस्थाओं को भेजा गया ज्ञापन - ऑपरेशन में देरी से गर्भ में नवजात की मौत होने का गंभीर आरोप। - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0, सीएम डैशबोर्ड कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। - लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू - 23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ

भाजपा विधायक के नेतृत्व में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत

जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों के चलते नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व कार्यकर्ताओं का जोश साफ दिखाई दिया

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, July 20, 2026

संजीव कमार

पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के प्रथम बार पूरनपुर आगमन पर रविवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा स्थित कजरी निरंजनपुर बॉर्डर पर विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहले से मौजूद रहे।

जैसे ही पूरनलाल लोधी का काफिला सीमा पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद काफिला पूरनपुर की ओर रवाना हुआ। इस दौरान विधायक बाबूराम पासवान के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मानसी अपूर्व सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
पूरनपुर पहुंचने से पहले भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पंडित अमित मिश्रा ने कजरी निरंजनपुर में स्थित अपने प्रतिष्ठान राजेंद्र प्रसाद स्मारक मेडिकेयर हॉस्पिटल में अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच पूरनलाल लोधी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
इसके बाद काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर पालिका परिषद पूरनपुर पहुंचा, जहां नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने फूल-मालाओं से ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों के चलते नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश साफ दिखाई दिया। अंत में काफिला मिलेनियम स्कूल पूरनपुर पहुंचा, जहां पूरनलाल लोधी ने भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले