रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम

पापा का शव कपड़े में लिपटा देखकर पापा पापा चीख-चीख कर बुला रही थी बेटी।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, April 15, 2026

पूरनपुर। बारात से घर को बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिससे परिवार व शिक्षा जगत में शोक छा गया।


ब्लाक पूरनपुर के गांव मकरंदपुर व वर्तमान में सिरसा चौराहा गांव नरायनपुर निवासी व कम्पोजिट विद्यालय खिरकिया बरगदिया के इंचार्ज शिक्षक वीरसिंह कुशवाहा (38) मंगलवार को अपने मित्र के यहां बरखेड़ा में शादी समारोह में गए थे। बाइक से रात्रि को ही घर बापस लौटते समय जरा कोठी के पास पेट्रोल पम्प के पास रात्रि करीब 9 बजे एक ट्रक से एक्सीडेंट हो गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। बुधवार को शिक्षक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक की पत्नी कृष्णा कुशवाहा का रो-रो कर बुरा हाल है। इनकी दो पुत्रियां वैष्णवी कुशवाहा (07) व भूमि कुशवाहा (05) है। जो अपने पापा का शव कपड़े में लिपटा देखकर पापा पापा चीख-चीख कर बुला रही थी।

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से परिवार व शिक्षक जगत में शोक की लहर छा गई है। शिक्षक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मकरंदपुर में किया गया। अंतिम संस्कार में आसपास के कई गांव के लोग, रिश्तेदार व दर्जनों शिक्षक उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।

अंतिम संस्कार में विधायक पुत्र रितुराज पासवान, शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार, संतोष कुमार पासवान, विमल कुमार, विजय शर्मा, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा, राधाकृष्ण कुशवाहा पूरनलाल, ऋषि सक्सेना, रामआसरे पासवान, जयपाल आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले