अनिरुद्ध सिंह यादव
पीलीभीत। ग्राम बरहा श्री रामनगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा चोरी हो गया। ई रिक्शा मालिक सियाराम ने प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा UP 26 T 9279 चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी सियाराम पुत्र बुद्धसेन निवासी श्री रामनगर कॉलोनी ग्राम बरहा थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत रोजमर्रा की तरह घर के बाहर दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रात्रि 10 बजे ई रिक्शा यूपी 26 T 9279 चार्जिंग पर लगाया था सुबह जब देखा तो ई रिक्शा चार्जिंग पर लगा गायब था चार्जर का प्लग निकला पड़ा था।
आसपास पूछा तो कोई जानकारी नहीं मिली, आसाम हाइवे की तरफ के कैमरे चेक किए तो उसमें लगभग 2.40 बजे रात्रि 11 अप्रैल 2026 को जाते हुए कैमरे में दिख रहा है। इस मामले में संबंधित पुलिस सुबह आई जांच कर चली गई कोई कार्यवाही न होने पर पुनः प्रार्थी सियाराम सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर चोरी प्रकरण में एफ आई आर दर्जकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है लेकिन जिम्मेदार जांच के नाम पर ताल मटोल कर रहे है। अब देखना योगी आदित्यनाथ के शासन में चोरी पर कैसे अंकुश लगेगा या जिम्मेदार असली घटनाओं को भी फर्जी बताते रहेंगे।






