स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच स्कूल में हंगामा महिला शिक्षिका से मारपीट और गाली-गलौज - बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट - झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किसान की संदिग्ध मौत - पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय बिलासपुर रेंज में आन-बान-शान और देशभक्ति के साथ फहराया गया तिरंगा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (ड) में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कैप्री ग्लोबल लाया हाई-रेटिंग वाला एनसीडी इश्यू

निवेशकों के लिए कैप्री ग्लोबल की नई पेशकश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, April 10, 2026

Capri Global brings high-rated NCD issue

कैप्री ग्लोबल के एनसीडी में निवेश का सुनहरा समय

मुंबई (अनिल बेदाग): निवेश के बदलते माहौल में जहां निवेशक बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा की तलाश में हैं, वहीं कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने ₹500 करोड़ के अपने सिक्योर्ड, रेटेड, लिस्टेड, रिडीमेबल नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) के ट्रेंच-1 पब्लिक इश्यू की घोषणा कर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। यह इश्यू 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक खुला रहेगा और इसमें 9.50% सालाना तक का आकर्षक कूपन रेट ऑफर किया गया है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा, “हम इस ट्रेंच-1 एनसीडी इश्यू की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न के साथ एक विश्वसनीय निवेश विकल्प प्रदान करना है।” उन्होंने आगे कहा, “हम एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन, गोल्ड लोन और कंस्ट्रक्शन फाइनेंस जैसे सेगमेंट्स के जरिए देशभर में उन ग्राहकों तक पहुंच बना रहे हैं, जो अब तक मुख्यधारा की वित्तीय सेवाओं से दूर रहे हैं। यह इश्यू हमारी ग्रोथ रणनीति को गति देगा।”

इश्यू में 24 से 120 महीनों तक के विभिन्न टेन्योर और मासिक व सालाना ब्याज भुगतान के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों को लचीलापन मिलता है। जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा लेंडिंग बिजनेस के विस्तार और मौजूदा कर्जों के पुनर्भुगतान में इस्तेमाल किया जाएगा। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आने वाला यह इश्यू निवेशकों के लिए सीमित समय का एक मजबूत अवसर साबित हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले