मुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवसमुसहर परिवारों के लिए बड़ी पहल: चाफ में लगी चौपाल, शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ने पर जोर - शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस

हजरत सैयद मीरान शाह बाबा का सालाना उर्स स्थगित

प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण 15 अप्रैल का आयोजन टला, नई तिथि बाद में होगी घोषित

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, April 12, 2026

अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। सोनभद्र में हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाने वाले हजरत सैयद मीरान शाह बाबा (र0अ0) का सालाना उर्स इस वर्ष निर्धारित तिथि 15 अप्रैल 2026 को आयोजित नहीं हो सकेगा। उर्स इंतजामिया कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रशासनिक परमिशन न मिलने के कारण इस आयोजन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।


कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उर्स का आयोजन हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है।


प्रेस नोट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही प्रशासन से अनुमति प्राप्त होगी, उर्स की नई तिथि घोषित की जाएगी। कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें।


इस संबंध में कमेटी के पदाधिकारी मुस्ताक अहमद (सेक्रेटरी) और हिदायत उल्लाह खान (सदर) ने जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।


उर्स इंतजामिया कमेटी ने लोगों से अधिक से अधिक जानकारी साझा करने और शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले