जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कम समय में जनता के बीच बनाई खास पहचान, जनसेवा से जीत रहे दिल

पूरनपुर, पीलीभीत।राजनीति में ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं जब कोई नेता बहुत कम समय में जनता के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ले। लेकिन भाजपा नेता सूर्यवीर सिंह उर्फ़ ‘रामू’ ने यह करिश्मा कर दिखाया है। उनकी मेहनत, सादगी और जमीनी जुड़ाव ने

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, June 24, 2025

पूरनपुर, पीलीभीत।
राजनीति में ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं जब कोई नेता बहुत कम समय में जनता के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ले। लेकिन भाजपा नेता सूर्यवीर सिंह उर्फ़ ‘रामू’ ने यह करिश्मा कर दिखाया है। उनकी मेहनत, सादगी और जमीनी जुड़ाव ने उन्हें क्षेत्र की राजनीति में एक सशक्त और विश्वसनीय चेहरा बना दिया है।
क्षेत्रीय राजनीति में एक नया चेहरा तेजी से उभर कर सामने आ रहा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह के रहने वाले भाजपा नेता सूर्यवीर सिंह उर्फ़ “रामू” भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से बेहद कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव और हर वर्ग से सीधा संवाद उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। गाँव-गाँव जाकर लोगों की समस्याएँ सुनना और तुरंत समाधान की कोशिश करना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।
विशेष रूप से युवाओं के बीच सूर्यवीर सिंह “रामू” एक प्रेरणा के रूप में देखे जा रहे हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के मुद्दों पर उनकी सक्रियता उल्लेखनीय रही है।
स्थानीय जनता का कहना है कि “रामू जी जैसा जमीनी नेता क्षेत्र को बहुत समय बाद मिला है।”सूर्यवीर सिंह “रामू” का राजनीतिक सफर भले ही हालिया हो, लेकिन जनसेवा की भावना उनके भीतर वर्षों से रही है। वे अक्सर कहते हैं, “राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है, सत्ता का साधन नहीं।” यही सोच उन्हें बाकी नेताओं से अलग करती है।गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को वे न सिर्फ सुनते हैं, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए खुद सक्रिय रहते हैं। चाहे तेज बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत हो या किसानों की फसल बीमा योजना से जुड़ी समस्याएं – ‘रामू जी’ हर मौके पर सामने नजर आते हैं।आज के दौर में जहां युवाओं का राजनीति से मोहभंग हो रहा है, वहीं सूर्यवीर सिंह ‘रामू’ जैसे नेता उन्हें फिर से जोड़ रहे हैं। वे युवाओं से संवाद करते हैं, उन्हें प्रेरित करते हैं, और रोज़गार, शिक्षा व खेलों के लिए स्थानीय स्तर पर नए अवसर खड़े कर रहे हैं।भाजपा संगठन में भी सूर्यवीर सिंह की सक्रियता और कार्यशैली की चर्चा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि ‘रामू’ जैसे युवा और समर्पित नेताओं से ही पार्टी की जड़ें और मजबूत होती हैं।जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता, पारदर्शी कार्यशैली और विनम्रता ने उन्हें एक जनप्रिय नेता के रूप में स्थापित कर दिया है। अब सभी की निगाहें उनके आगामी राजनीतिक कदमों पर हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले