राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता - सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) ने दी श्रद्धांजलि - बुंदेली शेफ सीज़न 3: स्वाद का ताज सजा शाजिदा अमीर के सर, सिंगापुर में भारतीय रेस्तरां खोलने की इच्छा जाहिर की - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ 254 जोड़ो का विवाह - राष्ट्रपति ने मियाना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से सम्मानित कियाराष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता - सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) ने दी श्रद्धांजलि - बुंदेली शेफ सीज़न 3: स्वाद का ताज सजा शाजिदा अमीर के सर, सिंगापुर में भारतीय रेस्तरां खोलने की इच्छा जाहिर की - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ 254 जोड़ो का विवाह - राष्ट्रपति ने मियाना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कंपनी बाग में आयोजित भव्य प्रदर्शनी में आमजन कर रहे खरीदारी

सिल्क साडी, कारपेट, हैण्डीक्राफ्ट, कश्मीरी शॉल बने आकर्षण का केन्द्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, November 18, 2025

People are shopping at the grand exhibition organised by Khadi and Village Industries Board in Company Bagh.

सहारनपुर। उ. प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सहारनपुर द्वारा भव्य सहारनपुर खादी महोत्सव के अन्तर्गत कम्पनी बाग में 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में भारी संख्या में आमजनों द्वारा विभिन्न स्टालों पर भ्रमण कर खरीदारी की जा रही है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में आयुर्वेदिक दवाइयां, अचार मुरब्बा, सूती वस्त्र, सजावटी लकडी के सामान, सिल्क साडी, कश्मीरी शॉल, शुद्ध शहद प्रदर्शनी में आयी ग्रामोद्योगी इकाईयों द्वारा प्रदर्शित किये जा रहे है।

प्रदर्शनी में सामुदायिक सेवा संस्थान, महाराष्ट्र की सिल्क की साडी, बद्री विशाल वूलन गारमेंटस नौगांव, उत्तरकाशी के खादी वस्त्र, आर. के. हैण्डीक्राफ्ट, जम्मू-कश्मीर के गर्म शॉल, लेडिज गर्म सूट, भदोही, उ0प्र0 से आयी कालीन एवं कारपेट की इकाई प्रदर्शनी में आ रहे पुरूषों एवं महिलाओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनी हुई है। विभाग द्वारा प्रदर्शनी में 17 नवम्बर की सांय 6 बजे ‘‘मैजिक-शो’’ कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें भारी संख्या में आगन्तुकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, विशेषकर बच्चों द्वारा उक्त कार्यक्रम का जमकर आनन्द उठाया गया। प्रदर्शनी में 19 नवम्बर की सायं 5.00 बजे ‘‘लोक नृत्य’’ का आयोजन कराया जायेगा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले