बिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन - मैजिक अड्डा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पूरनपुर में परमपूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी का विशाल भंडारा - पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की जंगल सफारी के बाद आयोजित हुई बैठक में दिनेश कुमार सचिव रामगोपाल कुशवाहा कों उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी। - मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने दानेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चनाबिना नंबर, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के सरपट दौड़ रहे जुगाड़ वाहन - टर्फ प्रीमियर लीग सीजन-1 का मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने किया उद्घाटन - मैजिक अड्डा स्थित हनुमान मंदिर परिसर पूरनपुर में परमपूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी का विशाल भंडारा - पूरनपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड की जंगल सफारी के बाद आयोजित हुई बैठक में दिनेश कुमार सचिव रामगोपाल कुशवाहा कों उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी। - मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य मंत्री दिनेश सिंह ने दानेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

निगम के 684 पेंशनरों को एक दिसंबर को भेजी जायेगी पेंशन

50 पेंशनरों ने नही जमा कराया अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, November 28, 2025

Pension will be sent to 684 pensioners of the corporation on December 1.

सहारनपुर। नगर निगम के 684 पेंशनरों के एकाउंट में एक दिसम्बर को पेंशन भेज दी जायेगी। इन 684 पेंशनरों ने ही अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र नगर निगम में दाखिल किया है। लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा 734 लोगों को पेंशन एवं सामाजिक पेंशन भेजी जाती है। प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में पेंशनरों को अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र नगर निगम में जमा कराना होता है। उसके बाद वर्ष भर उनके खातों में पेंशन भेजने का सिलसिला चलता रहता है।

उन्होंने बताया कि 684 लोगों ने ही अभी तक अपना प्रमाण पत्र निगम में जमा कराया है। 50 पेंशनरों के प्रमाण पत्र अभी प्राप्त नहीं हुए है। जिसके कारण 684 पेंशनरों के खाते में ही पेंशन भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए हैं उनके खातों में एक दिसंबर को पेंशन निर्गत कर दी जायेगी। लेखाधिकारी ने निगम के शेष 50 पेंशनरों से अपील की है कि वे अपना प्रमाण पत्र निगम में तुरंत जमा करा दें ताकि उनके खाते में समय से पेंशन निर्गत की जा सके।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले