​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

निपुण बनेगा हमारा बिहार, हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा : सुदर्शन गौतम

मध्य विद्यालय विद्यालय रैठी समेत संकुल के कई विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 29, 2025

Our Bihar will become nunchayat, every child will now be a part of the school: Sudarshan Gautam

अजय कुमार सहरसा। जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा में चिड़ैयां संकुल समन्वयक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में मध्य विद्यालय विद्यालय रैठी समेत संकुल के कई विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई, इस माह की संगोष्ठी का थीम है-खेलो और सीखो, जिसमें छात्र- छात्रा के अभिभावक एवं छात्र- छात्रा भी इस संगोष्ठी में शामिल हुए, शामिल होने वाले अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से गर्म जोशी के साथ फूल मालाओं से अभिभावक और बच्चे का स्वागत किया गया।

संकुल समन्वयक सह शिक्षक नेता गौतम ने छात्र-छात्राओं के अभिभावक से आग्रह किया खेल केवल बच्चों के शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि उसके मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है, खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन सहयोग नेतृत्व आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसी जीवन कौशल भी विकसित होते हैं, वैसे सरकार के द्वारा विद्यालय में उपलब्ध खेल उपकरणों , गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का भी आप लोग विद्यालय जाकर अवलोकन करें, और यह अनुभव करेंगे कि किस प्रकार खेल बच्चों की शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं, विद्यालय में सरकार के द्वारा दी गई शिक्षण सामग्री का भी प्रदर्शनी लगाया गया, जिसमें खेल सामग्री, टीएलएम किट, एफएलएम किट, पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, डायरी एवं अन्य। बच्चों के अभिभावकों में भी काफी उत्सुकता देखी गई, ज्यादा संख्या माता की ही थीं। छात्र-छात्राओं के माता-पिताओं के बीच बहुत ही खुशहाल माहौल था।

संकुल समन्वयक सह शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने अभिभावकों से आग्रह किया कि उनके पास- पड़ोस अथवा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में अनामांकित बच्चे हैं, तो उसका नामांकन करायें, अपने बच्चें को नियत समय पर विद्यालय पहुंचा दें और घर पर भी अपने बच्चें पर पूरे ध्यान दें, पढ़ाई के प्रति, आपलोगों से निवेदन है कि विद्यालय परिवार को बेहतर पठन-पाठन करने के लिए पूर्णतः सहयोग करें, संगोष्ठी के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर भी चर्चा किया गया तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता, और पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी अभिभावकों से राय- मसबीरा लेते हुए उन्हें जानकारी दी गई, ताकि विद्यालय और घर दोनों स्तरों पर बच्चों की समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा सके जिससे कि आपकी उपस्थिति और सहभागिता से भी यह संगोष्ठी सार्थक होगी।

संगोष्ठी के क्रम में अभिभावक को विद्यालय भ्रमण भी कराया गया एवं अभिभावकों का विचार एवं सुझाव भी लिए गए, छात्र- छात्राओं का पठन-पाठन का प्रगति रिपोर्ट भी दिखाया गया, और मेधावी छात्र छात्राओं को शिक्षक नेता गौतम के द्वारा पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक सारणी के अनुसार इस माह के पांचवा सुरक्षित शनिवार को स्वच्छता पर बताया गया कि छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देना, छात्राओं को माहवारी स्वच्छता पर ध्यान देना है, घर एवं परिवेश की स्वच्छता, पानी की स्वच्छता, हाथ धोने की स्वच्छता, रसोई घर की स्वच्छता, सभी प्रकार के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है,एवं सरकार के द्वारा विद्यालयों में छात्र- छात्राओं को जो भी सुविधा उपलब्ध की जा रही है उसकी भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने पेयजल स्वच्छता एवं पोषण पर होने वाले खतरे एवं इसके उपाय के बारे में विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जानकारी दिए ,शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की संगोष्ठी एवं सुरक्षित शनिवार के तहत मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, परमानंद कुमार, राजेश कुमार, सरिता कुमारी, दिगंबर,शंकर, प्रमोद, गुरुदेव, हीरो शर्मा, संतोष पंडित, सुलोचना देवी, ज्योति देवी, आरती देवी, ममता देवी, रेखा देवी, आशा देवी, रीना देवी, ब्रह्मदेव शर्मा, नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले