रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

लोनी के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में बच्चों के झूले बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

सूचना पर 3 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

On receiving information, 3 fire engines reached the spot and brought the fire under control after a lot of effort.

एनसीआर ब्यूरो रिपोर्ट ,गाजियाबाद (लोनी संवादाता)

गाजियाबाद । ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लॉट नंबर C-6, सेक्टर A-5/6 स्थित छाबड़ा इंडस्ट्रीज में बच्चों के झूले बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में तैयार होने वाले झूले, प्लास्टिक सामग्री और रबर पार्ट्स की वजह से आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना पर 3 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। तेज लपटें और फैक्ट्री के अंदर रखे ज्वलनशील सामान के कारण राहत कार्य में कठिनाइयाँ आईं, लेकिन फायर कर्मी लगातार प्रयास करते रहे। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि मशीनरी और तैयार माल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले