मानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र - बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार - ​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण - गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क - एसपी अभिषेक वर्मा ने 'जनता दर्शन' में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसामानवाधिकार की आड़ में गुंडागर्दी: फारुख शाह पर एक और शिकंजा, पीड़ित ने दोबारा पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र - बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और टॉप-टेन अपराधी नियाज गिरफ्तार - ​कुर्था के विकास के लिए अपना दल (एस) ने कसी कमर: जर्जर सड़कों और बिजली की समस्याओं का हुआ स्थलीय निरीक्षण - गैंगेस्टर एक्ट में सोनभद्र पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से बनाए 53 लाख के दो मकान कुर्क - एसपी अभिषेक वर्मा ने 'जनता दर्शन' में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

धान खरीदी प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ लॉन्च किसानों को मिलेगी घर बैठे टोकन सुविधा, समितियों में लंबी कतारों से मिलेगी मुक्ति

अब घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे खरीदी केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 15, 2025

Now, you will be able to get tokens for selling paddy while sitting at home, which will free you from the long queues at procurement centres and save time.

सक्ती। धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान-अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ की शुरुआत की गई है। इस ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे खरीदी केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।

यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। किसान आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कर प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से टोकन हेतु आवेदन कर सकेंगे। नया टोकन बनाने की समय-सीमा रविवार से शुक्रवार, प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक निर्धारित की गई है। जारी किए गए टोकन आगामी 7 खरीदी दिवसों तक मान्य रहेंगे। खाद्य अधिकारी श्री कोमलेश्वर ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने हेतु सीमांत कृषक (2 एकड़ तक) 1 टोकन, लघु कृषक (2 से 10 एकड़) 2 टोकन, दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) 3 टोकन किसानों की भूमि जोत के आधार पर टोकन की संख्या निर्धारित की गई है।

धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70% हिस्सा मोबाइल ऐप टोकन हेतु आरक्षित रहेगा। इसमें से 80% लघु व सीमांत किसानों तथा 20% दीर्घ किसानों के लिए आरक्षित होगा। उदाहरणस्वरूप यदि किसी केंद्र की खरीदी सीमा 1000 क्विंटल है, तो 700 क्विंटल ऐप के माध्यम से पंजीकृत होगा—जिसमें 560 क्विंटल लघु एवं सीमांत किसानों तथा 140 क्विंटल दीर्घ किसानों हेतु आरक्षित रहेगा। शेष 30% टोकन सोसाइटी स्तर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद्य विभाग द्वारा विकसित ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ का उद्देश्य राज्य के किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुगम बनाना है। यह पहल किसानों को समान अवसर प्रदान करेगी तथा उनकी मेहनत और समय दोनों की बचत सुनिश्चित करेगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले