भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 9 गोवंशों की दर्दनाक मौत, JCB से कराया गया अंतिम संस्कार

अंत्योदय एक्सप्रेस 20 मिनट तक रही खड़ी, अधिकारियों और गौरक्षा दल ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, January 6, 2026

Nine cattle died tragically after being hit by a train on the Kanpur-Kasganj railway line; their last rites were performed using a JCB.

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद
फर्रुखाबाद।
जिले में कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर हुए अलग-अलग हादसों में 9 गोवंशों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा कमालगंज थाना क्षेत्र में हुआ, जहाँ अंत्योदय एक्सप्रेस से कटकर एक साथ 7 गोवंशों की जान चली गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और गौरक्षा महासंघ के पदाधिकारियों ने जेसीबी मंगवाकर मृत गोवंशों को दफन करवाया।

कमालगंज में हुआ सबसे बड़ा हादसा घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी के पास की है। यहाँ गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस की टक्कर से 7 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर ही खड़ी रही, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर गुमटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक साफ करवाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।

जेसीबी से खुदवाया गया गड्ढा हादसे की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ के प्रदेश महामंत्री अब्दुल जब्बार, जिला अध्यक्ष हरिगिरि और ब्लॉक अध्यक्ष शिवम ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार और खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद नगर पंचायत की जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर सभी मृत गोवंशों का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया।

गौसपुर और शेखपुर में भी हुए हादसे इसके अलावा, दूसरा हादसा गौसपुर गुमटी के पास हुआ, जहाँ एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं, तीसरी घटना शेखपुर के पास सामने आई। यहाँ एक गोवंश ट्रेन से कट गया और उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। हालांकि, शेखपुर में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसा किस ट्रेन से हुआ। इन स्थानों पर भी गौरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं और पुलिस की मदद से गोवंशों के शवों को दफन कराया गया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले