​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

इज़राइल के प्रधानमंत्री ने नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन की जानकारी दी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, January 7, 2026

Netanyahu briefs PM Modi on implementation of Gaza Peace Plan

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज नरेन्‍द्र मोदी को फोन किया। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और भारत तथा इजरायल के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी गहरे विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ इस वर्ष आगे भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के साझा प्राथमिकताओं की पहचान की। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य-सहिष्णुता बरतने का दृष्टिकोण दोहराया और इस खतरे से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री को गाजा शांति योजना के अमल की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और एक दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले