एआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासाएआई के दौर में सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक हुए अधिकारी और छात्र - मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन/आइवरमैक्टिन ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम०डी०ए०-आई०डी०ए०) अभियान का किया गया शुभारम्भ - फार्म 7का दुरपयोग करने वालो पर हो कार्यवाही, प्रमोद यादव - सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर मंदिर निर्माण कार्य की नींवतोड़ने का आरोप, - साइबर ठगी करने को लेकर फर्जी काल सेंटर संचालित करने बाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने किसानों पर हो रहे अत्याचारों पर सरकार पर जमकर साधा निशाना

एमएसपी पर कानूनी गारंटी लागू की जाए और कृषि संसाधनों की कीमतों को नियंत्रित किया जाए

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, December 8, 2025

National President Thakur Deepak Som strongly targeted the government over the atrocities being committed on farmers.

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन सेवक सेवक (अ’) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने किसानों पर हो रहे अत्याचारों, प्रशासनिक लापरवाही और बढ़ती समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि खेत-खलिहान में मेहनत करने वाला किसान लगातार आर्थिक संकट, महंगे कृषि उपकरण, डीज़ल-खाद की बढ़ती कीमतों और फसल का उचित मूल्य न मिलने से परेशान है।

इसके बावजूद सरकार किसान हितैषी होने के दावे करती है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है और फसल ख़रीद केंद्रों पर किसानों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। उन्होंने किसानों को सतर्क रहने और संगठित होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी शोषण या अत्याचार की स्थिति में तुरंत संगठन से संपर्क करें।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार राणा ने सरकार से मांग की कि किसानों की वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए, एमएसपी पर कानूनी गारंटी लागू की जाए और कृषि संसाधनों की कीमतों को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की परेशानियाँ हल नहीं हुईं तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।

इस दौरान कुशल पाल फौजी को प्रदेश उपाध्यक्ष, जय कुमार राणा को तहसील अध्यक्ष देवबंद, रिंकू राणा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष राणा को मंडल प्रवक्ता, मनु राणा को तहसील उपाध्यक्ष, पवन मास्टर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीत त्यागी, राजकुमार राणा, आशीष पुंडीर, कान सिंह राणा, मनोज राणा, प्रवीन कुमार, मोनू पंडित, अरसद जमाल, अजमल पुंडीर, अनीस राणा, प्रशांत राणा, अरशद पुंडीर, प्रवेज शाह, डॉ अबरार सहित सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले