​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में​होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण: रॉबर्ट्सगंज में पीस कमेटी की बैठक संपन्न - महिला थाने की पहल: टूटने से बचे 5 परिवार, परामर्श केंद्र में हुआ समझौता - होली व रमजान पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: बभनी और म्योरपुर में फ्लैग मार्च - सोनभद्र पुलिस का बड़ा धमाका: 22.50 लाख का गांजा बरामद, उड़ीसा का तस्कर गिरफ्तार - पनारी में ओबरा प्लांट की राख का कहर: फसलों के साथ जीवन भी संकट में

नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने मतदाता बनने को उत्सव का अवसर बताया, मेरा-भारत स्वयंसेवकों को पत्र लिखा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

Narendra Modi greets citizens on National Voters' Day

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को और अधिक गहरा करने का अवसर है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े सभी लोगों की सराहना की, जो भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए समर्पित प्रयास कर रहे हैं।

मतदाता भागीदारी के महत्व का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदाता होना केवल संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जो हर नागरिक को भारत के भविष्य के निर्माण में अपने विचार रखने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लें और लोकतंत्र की भावना का सम्मान करें, जिससे विकसित भारत की आधारशिला मजबूत हो।

PM मोदी ने मतदाता बनने को उत्सव का अवसर बताया और पहली बार मतदाता बने लोगों को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने मेरा-भारत स्वयंसेवकों को पत्र लिखकर आग्रह किया कि जब भी उनके आसपास कोई, विशेष रूप से कोई युवा, पहली बार मतदाता के रूप में पंजीकृत हो, तो वे खुशी के साथ इसे उत्सव के रूप में मनाएँ।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, PM मोदी ने कहा;

“#राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएँ।

यह दिन हमारे राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास को और गहरा करने से जुड़ा है।

हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े सभी लोगों को उनके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।

मतदाता होना केवल एक संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है, जो प्रत्येक नागरिक को भारत के भविष्य को आकार देने में अपने विचार रखने का अवसर देता है। हमें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हमेशा भाग लेकर अपनी लोकतंत्र की भावना का सम्मान करना चाहिए और इस प्रकार विकसित भारत की आधारशिला को मजबूत करना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले