रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा - वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधारेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट में दौरा - वर्तमान की मांग है पर्यावरण संरक्षण - गुनेन्द्र प्रकाश - सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला से ठगी अश्लील फोटो विडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार - संगठित रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों पर जांजगीर पुलिस की सख्त कार्यवाही - एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा

काशी में स्वच्छता पर बदली तस्वीर: सड़क पर थूका ₹1000 और डॉगी की पॉटी पर देना होगा ₹500 जुर्माना

नगर निगम वाराणसी ने यह कदम स्वच्छ भारत मिशन को और प्रभावी बनाने तथा शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, October 30, 2025

Municipal Corporation Varanasi has taken this step with the aim of making the Swachh Bharat Mission more effective and strengthening the cleanliness system of the city.

संवाददाता हरिओम द्विवेदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर नई नियमावली लागू की है। अब सड़क पर थूकने या सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए नियमों के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क पर थूकता है तो उस पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा, वहीं डॉगी को सार्वजनिक स्थान पर पॉटी कराने पर ₹500 का जुर्माना देना होगा।

नगर निगम वाराणसी ने यह कदम स्वच्छ भारत मिशन को और प्रभावी बनाने तथा शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नियम तोड़ने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों और निरीक्षण टीमों के माध्यम से की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह नियम सिर्फ दंड के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। निगम का लक्ष्य है कि काशी को देश का सबसे स्वच्छ धार्मिक नगर बनाया जाए।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम जल्द ही स्थानीय मोहल्लों, वार्डों और घाट क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान भी चलाएगा ताकि लोग इस नियमावली का पालन करें और शहर की सफाई में भागीदार बनें।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले