शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मानशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकारों से मारपीट पर ऐप्जा ने जताया आक्रोश निष्पक्ष जांच की मांग - सपा नेता राजकुमार “राजू” ने बंद पड़े विद्यालय में मनाया शिक्षक दिवस - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं आदर्शों को किया गया स्मरण, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुकेश कुमार साहू सम्मानित

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, September 8, 2026

पुलकित दास महंत प्रदेश स्टेट प्रभारी छत्तीसगढ़ दैनिक अयोध्या टाइम्स

डभरा/ कोटमी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में पदस्थ व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व गृह मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के कर कमलों से उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया इस कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में अपनी जिम्मेदारियों का निहर्वन करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार साहू का चयन उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए किया गया
कार्यक्रम में चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार यादव एवं जिला शिक्षा अधिकारी जिला सक्ती डाॅ कुमुदिनी बाग द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं सम्मान प्राप्त होने पर श्री साहू ने इसे अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मिल रहा सम्मान

विदित हो कि मुकेश कुमार साहू शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व में भी विभिन्न मंचों पर कई पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर चुके हैं विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यालयीन गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें एक बार फिर शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है
मुकेश कुमार साहू को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में हर्ष का माहौल है उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों विद्यालय के समस्त स्टाॅफ एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दी गई

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले