सोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापनसोनभद्र के सभी थानों में पीस कमेटी की बैठकें, रमजान-रामनवमी पर सौहार्द का संदेश - दुद्धी महिला थाना की तत्परता: भटकी नाबालिग को दो दिन में परिजनों से मिलाया - अनपरा पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार - दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक: रमजान-रामनवमी पर शांति-सौहार्द का आह्वान - ‘बेटियां नहीं होंगी बोझ’: FRCT ने सोनभद्र में विवाह शगुन योजना का किया सत्यापन

थानाप्रभारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व मै एसआई देवेंद्र सिंह की सख्ती से मिशन शक्ति को मिली नई धार

महिला सुरक्षा को लेकर हर दिन उतर रहे मैदान में एसआई देवेंद्र सिंह

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

Mission Shakti got a new edge due to the strictness of SI Devendra Singh under the leadership of Police Station Incharge Radheshyam Yadav.

वरदान, प्रेस रिपोर्टर रामपुर मनिहारान
सहारनपुर ।
एसएसपी आशीष तिवारी के आदेशानुसार एवं एसपी सिटी एवं सीओ रुचि गुप्ता व थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व मे एसआई देवेंद्र सिंह मिशन शक्ति के तहत कस्बे मे लगातार अभियान चलाकर यह साबित कर दिया है कि न तो अफवाहें लोगों को गुमराह कर सकती हैं और न ही अपराधी बेखौफ हो सकते हैं। एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रोज मैन बाजार, पीठ बाजार, रेलवे स्टेशन और विभिन्न शिक्षण संस्थानों व गांव में चौपाल लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे है।

देवेंद्र सिंह ने चौपालों और सार्वजनिक सभाओं में स्पष्ट कहा कि अपराध की रोकथाम में जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं और छात्राओं को आत्मनिर्भरता व सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूक कर रहे है। इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें 112, 1090, और 1098 आदि ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अब किसी भी स्थिति में चुप न रहें और निडर होकर पुलिस को सहयोग करें। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि ऐसे प्रयासों से जहां अफवाहों पर अंकुश लगेगा वहीं समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान का माहौल और मजबूत होगा। देवेंद्र सिंह की इस मुहिम ने न केवल पुलिस की छवि को और मजबूत किया है, बल्कि जनता के दिलों में भी विश्वास जगाया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले