धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्नधनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

मौरावां सभासदों ने डीएम को सौंपा 11 बिंदुओं का ज्ञापन, चेयरमैन ने उससे पहले ही डीएम से की थी शिकायत

6 सभासदों में एक ने खुद सभासदों पर लगाया गंभीर आरोप

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, September 20, 2025

ब्यूरो शिवम् शुक्ला उन्नाव

उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर विवाद तेज हो गया है। छह सभासदों ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को 11 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा है।

सभासद प्रिया सेठ, साधना देवी, आशीष कुमार, अमरनाथ, पंकज लोधी और सुल्तान बेग ने 15 सितंबर को डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रस्तावों की जांच की मांग की गई है। सभासदों ने स्ट्रीट लाइटों और मेला रामलीला ट्रस्ट के रजिस्टर की जांच की भी मांग की है।

इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने भी सभासदों के खिलाफ शिकायती पत्र जिलाधिकारी को सौंपा था। उन्होंने सभासदों के प्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर काम कराने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को पात्र बनवाने और नियमों के विरुद्ध जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आरोप भी लगाए हैं।

सभासद अमरनाथ ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ का कहना है कि नगर पंचायत में अनैतिक और किसी के दबाव में कार्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पड़ाव अड्डे का टेंडर ई-टेंडरिंग से हुआ है। मेला ट्रस्ट की जगह में बनी इंटरलॉकिंग और सड़क स्थानीय विधायक अनिल सिंह के प्रस्ताव पर डूडा ने बनवाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 16वां वित्त अभी लागू नहीं हुआ है, इसलिए उससे कोई काम नहीं हो सकता।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले