भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

नॉर्थ गोवा में बड़ा हादसा: रेस्टोरेंट में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत

Goa Night Club Fire Updates: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, December 7, 2025

Goa Night Club Fire Updates: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी। अग्निशमन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं।
उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 टूरिस्ट, 14 स्टाफ मेंबर और 7 शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 6 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। अभी तक आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में पर्यटकों का सीजन चल रहा है। यह आग आधी रात के बाद अर्पोरा गांव में स्थित लोकप्रिय पार्टी स्थल ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी। यह नाइट क्लब पिछले साल ही खुला था।

 सीएम ने गोवा हादसे में मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

सीएम ने आग बताया कि जानकारी के मुताबिक, 4 लोग टूरिस्ट थे और बाकी क्लब के एम्प्लॉई थे। मैं उनकी मौत पर दुख जताता हूं और उनके परिवारों के प्रति हमदर्दी जताता हूं। मरने वालों की आत्मा को शांति मिले। उन्हें सरकार मुआवजा देगी। 6 लोग जो हॉस्पिटल में हैं, उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में सबसे अच्छा मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। मैंने कॉलेज के डीन से बात की है। हमने घटना की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। क्लब ने क्या परमिशन ली थी, और किसने दी, इसकी जांच की जाएगी।


खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले