जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग का खेल, सौ सैया से प्राइवेट अस्पताल ट्रांसफर किये जा रहे मरीज, महिला मरीज की मौत पर हंगामा

ब्यूरो चीफ अभय प्रताप सिंह मैनपुरी | शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीजी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई है, जिला अस्पताल की सौ सैया में तैनात डॉ. पल्लवी पर आरोप है कि उन्होंने सौ सैया में तैनात महिला मरीज को अच्छी सुविधाएँ

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, September 7, 2025

ब्यूरो चीफ अभय प्रताप सिंह मैनपुरी | शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीजी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हो गई है, जिला अस्पताल की सौ सैया में तैनात डॉ. पल्लवी पर आरोप है कि उन्होंने सौ सैया में तैनात महिला मरीज को अच्छी सुविधाएँ देने के नाम पर खुद के प्राइवेट हॉस्पिटल बुला लिया, जहाँ चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की तबियत बिगड़ गई, उसके बाद अस्पताल के चिकित्सक कभी ब्लड तो कभी दूसरा डॉक्टर आने के नाम पर टालामटोली करते रहे और बाद में आगरा के प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ पहुंचने के पूर्व ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला के शव को अस्पताल के गेट पर रखकर जमकर हंगामा काटा और चिकित्सक पर कार्यवाही की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल है वहीं हॉस्पिटल का स्टॉफ हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गया।

मैनपुरी के सौ सैया अस्पताल में खुलेआम चल रहा खेल मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की दशा सुधरने के नाम पर लगातार बिगड़ती जा रही है, जिला अस्पताल के सौ सैया अस्पताल में तैनात चिकित्सक खुलेआम प्राइवेट हॉस्पिटल संचालित कर रहे हैं और अच्छी सुविधाएँ देने या मरीज की हालत क्रिटिकल बताकर सरकारी अस्पताल से मरीजों को अपने प्राइवेट अस्पताल ट्रांसफर करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को भी जानकारी होने के बावजूद भी कभी कोई कार्यवाही नहीं होती और खुलेआम बंदर वाट का खेल चलता है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले