भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

स्कूल बंद, रास्ता बंद और गंदे पानी के जमा होने से संक्रामक रोग का खतरा

असमंजस की जिन्दगी जीने पर मजबूर हैं दरोगा खेड़ा के नागरिक लखनऊ। दरोगा खेड़ा से मिरानपुर पिनवट के लिए जो रास्ता जाता है उस रास्ते कीनालियों को कुछ दबंगों द्वारा बंद कर दिया गया जिससे साल के 12 महीने पानी भरा रहता है। छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 17, 2025

असमंजस की जिन्दगी जीने पर मजबूर हैं दरोगा खेड़ा के नागरिक

लखनऊ। दरोगा खेड़ा से मिरानपुर पिनवट के लिए जो रास्ता जाता है उस रास्ते कीनालियों को कुछ दबंगों द्वारा बंद कर दिया गया जिससे साल के 12 महीने पानी भरा रहता है। छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं को निकलने में दिक्कत आ रही। यहां पर प्राइमरी स्कूल भी पानी भरे होने के कारण से बंद पड़ा है। भाजपा पार्षद पिंकी रावत को स्थानीय लोगों ने कई बार बताया लेकिन उनकी इस समस्या समाधान नहीं हुआ है

बरसात के दिनों में तो और भी समस्या विकराल हो जाती है। नालियों में लगातार गंदा पानी भरा रहता है। इस इलाके में संक्रामक रोग के फैलने की भी लोगों ने आशंका व्यक्त की है।

स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगाई है कि इस जलभराव की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाई जाए। स्कूली बच्चों का विद्यालय जाना भी काफी मुश्किल हो गया है। पैदल चलना भी मुहाल है आसपास में गंदा पानी जमा होने से इलाके में बदबू भी आती है जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। अब देखना है कि कब इस इलाके की समस्या पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर पड़ती है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले