संवाददाता सुधीर कुमार शर्मा
रामपुर। बेटी की जिद के आगे मां की ममता परास्त हो गई । मां के आंसुओं के सामने बेटी का कट्टर कलेजा बिल्कुल भी नहीं पसीजा। परिजन भी कोशिश करते रहे कि जिद छोड़कर बेटी घर चलने को वास राजी हो जाए लेकिन किशोरी ने माता-पिता के साथ घर चलने से साफ इनकार कर दिया । मानमनोव्वल की सारी कोशिश जब व्यर्थ साबित हुई तब लड़की के परिजन अंत में बेटी को लड़के बालों के हवाले कर वापस घर लौट गए ।
मामला पटवाई थाना क्षेत्र के ही एक गांव का है । थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अपने ही गांव के एक लड़के से दिल लगा बैठी। दोनों के बीच प्रेम ऐसा परबान चढ़ा कि दोनों प्रेम विवाह कर पति पत्नी के रूप में जीवन भर साथ रहने की कसमै खा बैठे । मोहब्बत का यह खेल कुछ माह तक तो दोनों के बीच चला लेकिन परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने किशोरी को काफी डाट फटकार लगाई और लोक लाज का बास्ता देकर उसे समझाने की काफी कोशिश की।यहां तक की परिजनों ने घर से बाहर आने जाने पर भी किशोरी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया । प्यार पर परिजनों की बंदिश लग जाने के बाद किशोरी समाज के सारे रीति रिवाज तोड़कर अभी हाल में बिना बताए अचानक घर से गायब हो गई ।
परिजनों को बेटी के अचानक घर से गायब होने की खबर मिली तो हड़कंप मच गया ।
आनन फानन में रिश्तेदारों और सगे संबंधियों में किशोरी की खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । बाद में पकड़े जाने और पिटाई के डर से किशोरी सीधे थाने पहुंचे गई और पुलिस के सामने अपने प्यार की दास्तान बयां कर प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इससे पहले भी किशोरी एक बार और प्रेमी के साथ रहने के लिए घर छोड़कर फरार हो चुकी है लेकिन तब परिजनों ने खोजबीन कर किशोरी को समझा बूझाकर घर ले गए थे परंतु इस बार लड़की ने अपने माता-पिता के साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई उसने साफ मना कर दिया कहा कि गांव में और भी लड़कियां प्रेम विवाह करके अपने पति के साथ घर रह रही है वह भी प्रेम विवाह करके प्रेमी के साथ घर रहना चाहती है। लड़की की जिद को देखकर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया । लड़की पक्ष ने थाने पहुंचकर समझने की काफी कोशिश की मां बेटी के आगे रोती रही कि वह जिद छोड़कर घर वापस चले लेकिन बेटी का कट्टर कलेजा माँ के आंसुओं के आगे कंतई नहीं पसीजा ।कई घंटे तक चले समझाने बुझाने के प्रयास का जब कोई नतीजा नहीं निकला तब माता-पिता बेटी को लड़के के परिजनों को सौंप कर वापस घर लौट गए।
पटवाई गांव में एक युवती द्वारा प्रेम विवाह कर पति के साथ उसके घर रहने की रीत को देखकर किशोरी ने उठाया था प्रेमी के साथ प्रेम विवाहकर उसके घर रहने का एक कदम ।उसने थाने में बैठकर साफ कहा की गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ विवाह कर पति पत्नी के रूप में सुखी जीवन जी रही हैं वह भी अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर उसके घर रहना चाहती है ।बेटी की जिद समाज के रीति रिवाज और लोक लाज के चलते लड़की पक्ष इस बात पर तैयार हुआ कि लड़की लड़का दोनों ही गांव में नहीं रहेंगे वह बाहर रहकर कमाये खाएं और सुखी जीवन व्यतीत करें।







